,

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस, आदिवासी समाज,भीम आर्मी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी मुख्य चौराहे पर आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान के विरोध में कांग्रेस,आदिवासी समाज, भीम आर्मी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।

बता दें कि 17 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में कह दिया था कि मान्यवर अभी एक फैशन हो गया है। अंबेडकर, अंबेडकर, अंबेडकर….इतना नाम अगर भगवान का लेते, तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता। इसी बयान को लेकर देश भर में प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

पोहरी चौराहे के मुख्य चौराहे पर ग्रह मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई वहीं गृह मंत्री से मांगी मांगने सहित इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आफाक अंसारी,भीम आर्मी के अध्यक्ष बकील चौधरी एवं  आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष रामअवतार आदिवासी ने कहा कि अमित शाह ने गलत बयान देकर बाबा साहब का अपमान किया है। वह भूल गए कि संसद में वह गलत बयान दे रहे है वह पद भगवान ने नहीं बल्कि डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान ने दिया है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। आज भाजपा बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान को मानने को मंजूर नहीं है। देश संविधान से चलेगा ना कि संघ के विधान से, ग्रह मंत्री को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।