,

बदरवास में 155 बच्चों का परीक्षण, 21 के बने दिव्यांग प्रमाण पत्र, 16 को मिलेंगे उपकरण, कल पोहरी में लगेगा शिविर / Shivpuri News

शिवपुरी। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन जिले में भी विकासखण्डवार किया जा रहा है। कक्षा 1 से 8 तक की शालाओं में पढ़ऩे वाले बच्चों के परीक्षण विशेषज्ञों द्वारा किए जा रहे हैं और 40 प्रतिशत से अधिक बच्चों को एलिमको द्वारा उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इसी क्रम में अब तक जहां खनियांधाना, करैरा, नरवर व पिछोर में उक्त शिविर आयोजित किए जा चुके हैं तो वहीं शुक्रवार को बदरवास में यह शिविर आयोजित हुआ। एपीसी आईईडी हरीश शर्मा  ने बताया कि बदरवास में चिकित्सकीय टीम द्वारा 155 बच्चों का परीक्षण किया गया जिसमें से 21 बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले 16 बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिन्हें एलिमको जबलपुर की टीम द्वारा दिव्यांग उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान बदरवास बीआरसीसी अंगद सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। शनिवार को पोहरी में जबकि 23 दिसम्बर को कोलारस जबकि 24 दिसम्बर को शिवपुरी बीआरसीसी कार्यालय में उक्त शिविर का आयोजन किया जाएगा।