शिवपुरी की बदरवास जनपद की इचोनिया पंचायत में 50 आदिवासी परिवारों का जन-मन आवास का सपना अधर में लटक कर रह गया है। परिवारों को जनमन आवास के तहत कुटीर स्वीकृत हो गई थी। सभी ने बैंक खातों में आई पहली किस्त की राशि से निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया, लेकिन वन विभाग ने जंगल की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। इसके चलते सभी 50 जन-मन आवास के निर्माण कार्य को रोक दिया गया है।
इचोनिया पंचायत के भिलारी गांव के मजरा ढेरापुरा के रहने वाले कैलाश आदिवासी ने बताया कि करीब 50 वर्षों से आदिवासियों के परिवार मजरा ढेरापुरा में निवास करते हुए आ रहे हैं। करीब 50 आदिवासी परिवारों को जन-मन आवास के तहत कुटीर स्वीकृत हुई थी। सभी परिवारों के खाते में आवास की पहली किस्त डाली गई थी। पहली किस्त की राशि से आवास का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया था, लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों ने फॉरेस्ट की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
लाड़कुंअर आदिवासी ने बताया कि उक्त भूमि पर पिछले पचास सालों से कच्चे मकान में रहते हुए आ रहे थे, लेकिन जब पक्के आवास का सपना पूरा होने को आया तब वन विभाग द्वारा जमीन को अपना बताया जा रहा है।
लोगों का आरोप- वन विभाग ने बरती लापरवाही
बता दें कि जिस जमीन को वन विभाग अपनी बता रहा है, उस जमीन पर आदिवासी परिवार पिछले 50 सालों से निवास करते आ रहे हैं। आदिवासियों का कहना है कि जमीन से हटने के लिए कभी भी वन विभाग द्वारा नहीं कहा गया। वहीं जब जन-मन आवास का निर्माण कार्य कराया तब वन विभाग की ओर से फॉरेस्ट की जमीन बताई जा रही हैं। वहीं आदिवासी परिवारों को स्वीकृत हुए आवास के पहले जियो टैंगिंग वन विभाग की जमीन पर कर दी गई।

50 आदिवासी परिवारों का अटका जन-मन आवास का सपना: पहली किस्त के बाद वन विभाग ने लगाई निर्माण पर रोक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment