Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर ट्रक हाइवे पर पलटा: झांसी से गेंहूं भरकर गुजरात जा रहा था, गाय बचाने के फेर में हुई दुर्घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की कोलारस थाना की लुकवासा चौकी क्षेत्र के जग्गनाथ होटल NH46 पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलट जाने से उसके टैंक में भरा डीजल सड़क पर फल गया था। घटना में ट्रक ड्रायवर और हेल्पर मामूली घायल हुए हैं। गनीमत रही कि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन और राहगीर नहीं आया जिससे बड़ी घटना होने से बच गई।

ट्रक ड्राइवर जितेंद्र ने बताया कि वह झांसी से गेंहू ट्रक (UP93BT9067) में भरकर गुजरात के लिए निकला था। तभी गुरूवार की दोपहर लुकवासा क्षेत्र के जग्गनाथ होटल के पास ट्रक के आगे अचानक से गाय आ गई थी। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित हुआ और सड़क पर पलट गया। इस घटना में गाय बच गई लेकिन वह और उसका हैल्पर लखन को चोंटे आई हैं। लुकवासा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!