शिवपुरी: जिले की लुकवासा चौकी क्षेत्र के डोड़याई रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में एक नाबालिग बालक बुधवार की सुबह मिला था। बुधवार को बालक की पहचान नहीं हो सकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार की सुबह बालक के परिजन उसे तलाशते लुकवासा चौकी पहुंचे तब बालक की पहचान संभव हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर जिले के ईसागढ थाना क्षेत्र के खेराई का रहने वाला कोमल आदिवासी अपने परिवार के साथ कोलारस के खालसा होटल के पास कृषि फार्म पर मजदूरी के लिए आया हुआ था। उसका 13 साल का बेटा धनपाल आदिवासी मंगलवार रात 11 बजे लापता हो गया था।
बुधवार की सुबह धनपाल आदिवासी घायल अवस्था में डोड़याई रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला था। माना जा रहा है कि धनपाल आदिवासी रात में खेत से निकला और सुबह कोलारस रेलवे स्टेशन से गुना-अशोकनगर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। इसी दौरान वह चलती ट्रेन से अज्ञात कारणों के चलते गिरकर घायल हो गया था। धनपाल के पिता कोमल का कहना है कि उसके बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में मिले बालक की हुई पहचान: ट्रेन से गिरकर हुआ था घयाल, अशोकनगर का रहने बाला हैं / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News
- एनएच-27 पर भीषण हादसा: खड़े टैंकर में डंपर की टक्कर, हेल्पर की मौत / Shivpuri News
- टैक्सी चालक ने लौटाया महिला का खोया पर्स, पेश की ईमानदारी की मिसाल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment