शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र के ककरवाया के पास NH46 पर बुधवार रात तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर दोनों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रामप्रसाद अशोकनगर जिले के कदवाया थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव और नारायण बेसुला ईसागढ़ का रहने वाला है। दोनों ककरवाया में चल रहे हाईवे पर पुल निर्माण के काम में मजदूरी करते थे। नारायण ने बताया कि दोनों रात में बाइक से होटल से सब्जी लेने जा रहे थे, रास्ते में एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। रामप्रसाद ने रात 3 बजे दम तोड़ दिया। देहात थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी: एक युवक की मौत, एक घायल, रात में खाना लेने होटल जा रहे थे / Shivpuri News




