,

डोडयाई रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियां में गंभीर घायल अवस्था में मिला नाबालिक, नहीं हो सकी पहचान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के डोडयाई रेलवे ट्रैक के पास एक नाबालिक बच्चा झाड़ियों में घायल अवस्था मिला। जिसको उपचार हेतु कोलारस के स्वाथ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर हालत में उसका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार डोडयाई रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियां में  बुधवार को एक नाबालिक बच्चा घायल अवस्था में मिला। जिसकी सूचना लोगों ने लुकवासा चौकी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने नाबालिक को उपचार हेतु कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां पर उसकी गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वही आज गुरुवार की सुबह 10:30 बजे गंभीर हालत में नाबालिक का जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार जारी है। पर अभी तक नाबालिक की पहचान नहीं हो सकी है।