,

पत्नी का इलाज कराकर घर लौट रहे बाइक सवार में अज्ञात मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, पति घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मडरगा में रहने वाले युवक की अज्ञात मोटरसाइकिल से भिंडत हो गई. इसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार हरि पाल ने बताया कि मेरा बेटा उम्र 22 साल अपनी पत्नी पूजा पाल का इलाज कराकर शिवपुरी जिला अस्पताल से वापिस घर आ रहा था. इसी दौरान अतवेई गाँव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात मोटरसाइकिल ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसके कारण बेटे को गंभीर चोटें आई हैं. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.