Press "Enter" to skip to content

निर्वस्त्र कर युवकों को पीटा, वीडियोे बनाकर किया वायरल | Amola News

शिवपुरी। सिरसौद कस्बे में तीन युवकों के साथ कंजर जाति के लोगों ने मारपीट की। इसके बाद तीनों को निर्वस्त्र कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिए हैं। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने पर वीरपुर के रहने वाले तीनों युवकों ने खुद को अपने घर के अंदर बंद कर लिया है। वहीं इस मामले में सिरसौद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
सिरसौद कस्बे में कंजर जाति के लोगों ने सात-आठ साल पहले जमीन खरीदी है, जिस पर कच्ची शराब बनाकर बेची जा रही है। दो दिन पहले यहां सिरसौद के ही वीरपुर गांव के तीन युवक बुधवार को पहुंचे। कच्ची शराब लेकर पहले तो तीनों पी। नशा हो जाने के बाद 400 रुपए देकर और शराब मांगी। नशा ज्यादा हो जाने पर विवाद हो गया। कंजर जाति के आरोपी रमेश और बदन नाम के व्यक्ति आए और अपने अन्य साथियों के साथ तीनों की मारपीट शुरू कर दी। तीनों युवकों पूरी तरह कपड़े उतारकर उन्हंे निर्वस्त्र कर दिया। घटना के दो दिन बाद शुक्रवार को 3 युवकों की वीडियो सामने आई और तेजी से वायरल हो गई। अमोला थाना प्रभारी रविंद्र सिंह सिकरवार का कहना है कि मामला संज्ञान में आ गया है। जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!