शिवपुरी में पति कि मौत के बाद 3 बच्चों के साथ महिला का जीना मुश्किल हो रहा हैं. महिला ने आर्थिक सहायता राशि कि मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई हैं.
जानकारी के अनुसार राजकुमारी शिवपुरी निवासी ग्राम फतेहपुर थाना नरवर हाल निवासी कमलागंज बाबू क़्वाटर रोड ने बताया की मेरे पति रिकुं शिवहरे पुत्र पूरन प्रसाद शिवहरे की किसी ने हत्या कर दी थी जिनका स्वर्गवास दिनांक 29 जुलाई 2024 को हो गया है। मेरे तीन बच्चे पुत्री तमन्ना आयु 6 वर्ष पुत्री तनवरी आयु 4 वर्ष पुत्र व्यांस शिवहरे आयु 2 वर्ष हैं. मेरे पति के स्वर्गवास के बाद तीनो बच्चो का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है. मेरे ससुराल वालो ने मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया. उसके बाद से बच्चो को लेकर शिवपुरी में निवास करने लगी. सहायता राशि के लिए मैंने संरपच सचिव को कागजात दिए लेकिन सहायता नहीं कि गई. बच्चों के साथ गुजरबसर करना मुश्किल हो रहा हैं. कलेक्टर से महिला ने आर्थिक सहायता राशि कि मांग कि हैं. साथ ही BPL राशन कार्ड बनवाने कि मांग की हैं.







Be First to Comment