शिवपुरी में पकौड़े खाने से एक परिवार के 6 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने पर पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हालत में सभी को अशोकनगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मामला जिले के इंदार थाना क्षेत्र के मड़वासा गांव का है। यहां रविवार देर शाम बृज भानसिंह पिता खुमान सिंह परिहार (55) के घर पकौड़े बनाए गए थे। पकौड़े बृजभान सिंह, उसकी पत्नी किरण बाई (50), बेटा राजपाल सिंह (32), बहु सीमा बाई (30) और पोती खुशी (11), पोता शाहिल (8) ने खा लिए थे। इसके बाद परिवार के सभी को उल्टी-दस्त होने लगी। सूचना मिलने के बाद पड़ोसी सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर ईसागढ़ के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे।
गंभीर हालत में अशोकनगर रेफर
बताया गया हैं कि अस्पताल पहुंचने से पहले बृजभान और उनकी पत्नी लीला बाई बेहोश हो गए। बाद में ईसागढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया। फिलहाल अन्य सभी को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। बृजभान की हालात ज्यादा नाजुक बताई गई हैं।

पकौड़े खाने से परिवार के 6 सदस्यों की तबीयत बिगड़ी: उल्टी-दस्त होने पर पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल, सभी अशोकनगर रेफर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment