शिवपुरी:जिले के कोलारस थाना क्षेत्र सेसई सड़क गांव में एक स्टॉल में संचालित किनारा और सब्जी की दुकान में रविवार की रात अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। सूचना के बाद दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जैसे तैसे आग पर काबू पाया। दुकानदार ने आगजनी की इस घटना को साजिश बताते हुए इसकी लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है।
सेसई सड़क गांव रहने वाले शैलू पुत्र राजू राठौर ने बताया कि वह गांव में किराना और दुकान के बाहर हाथ ठेला पर सब्जी की दुकान संचालित करता है। रविवार की रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात 3 बजे उसे आग की सूचना ग्रामीण ने दी। दुकान पर जाकर देखा तो आग लगी हुई थी, जिसे ग्रामीणों की मदद से पानी डाल कर जैसे-तैसे बुझाया।
दुकानदार ने बताई साजिश, बोला- जानबूझकर लगाई आग
शैलू का कहना है कि दुकान में बिजली कनेक्शन नहीं था। इससे उसे शंका हैं कि उसकी दुकान में किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। इस घटना में उसे करीब 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इसकी शिकायत कोलारस थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है।

किराना व सब्जी दुकान में लगी आग: सामान जलकर खाक; दुकानदार बोला बिजली कनेक्शन नहीं, फिर भी लगी आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फसल निकालते समय परिवार पर हमला, मारपीट व लूट का आरोप; कार्रवाई न होने से पीड़ित ने लगाई गुहार / Shivpuri News
- शादी का झांसा देकर शोषण, दहेज की मांग और गर्भपात का आरोप; पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- पेड़ से गिरने से युवक की मौत, चितारा के खेत में हुआ हादसा / Shivpuri News
- NH-46 बरखेड़ा पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत / Shivpuri News
- बोरवेल में करंट लगने से युवक की मौत, सींगाखेड़ी गांव में शोक / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment