Press "Enter" to skip to content

जमीनीं विवाद में मारी गोली: घायल का आरोप घर से अगवा कर लाए, रास्ते में कार में पीटा, फिर गोली मारकर ढावे पर फेंका / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के NH-27 पर बने पृथ्वी ढावा के पास आज सुबह एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला। ग्रामीण हाथ में गोली लगने से घायल हो गया था। ढावा संचालक की सूचना पर करैरा थाना पुलिस ने ग्रामीण को करैरा के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हैं। ग्रामीण का आरोप हैं कि जमीनी विवाद के चलते उस पर कट्टे से फायर कर उसे हाइवे पर फेंका गया हैं। बाद में घायल को करैरा से जिला अस्पताल रैफर किया गया हैं। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए पड़ताल शुरू कर दी हैं।

जमीनी विवाद में अगवा किया फिर मारी गोली

भौंती थाना क्षेत्र के धुवाई गांव के रहने वाले अमर सिंह प्रजापति ने बताया कि उसकी जमीन को लेकर गांव में विवाद चला आ रहा हैं। रविवार की रात वह अपने खेत पर सो रहा था। तभी रात एक बजे राजू, प्रीतम, पातीराम, मुकेश, धनीराम आये और उसे जबरजस्ती खेत से अपने साथ ले गए। यहां उन्होंने एक कार में उसे बैठा लिया। उसके साथ कार में मारपीट भी की गई। इसी दौरान रास्ते में राजू ने कट्टा निकाल लिया और जान से खत्म करने के लिए कट्टा मुझपर तान दिया। मेने अपने आप को बचाने के लिए कट्टे को अपने साथ से पकड़ लिया। तभी राजू ने फायर कर दिया। जिससे उसके हाथ में गोली लग गई। सभी लोग उसे करैरा के जुझाई गांव के पास हाइवे पर बने पृथ्वी होटल के पास फेंक गए।


इस मामले के करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई का कहना हैं कि कट्टे से फायर बिलकुल नजदीक से किया गया हैं। ढावा पर भी घायल को वाहन से फेंकते या उतारते किसी ने नहीं देखा हैं। जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं। वह घायल के परिवार के ही बताये गए हैं। फिलहाल पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर बारीकी से जांच शुरू कर दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!