Press "Enter" to skip to content

प्रशासन ने जेसीबी की मदद से कच्चे-पक्के मकान और बाउंड्री को ध्वस्त किया, 197 बीघा चारागाह भूमि मुक्त कराई / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद तहसील क्षेत्र के इंदार गांव में कुछ दबंगों ने 197 बीघे सरकारी चरागाह भूमि पर कब्जा कर लिया था। जिसे शनिवार को प्रशासन से मुक्त करा लिया गया। प्रशासन ने यहां बनाए हुए कई कच्चे- पक्के मकानों सहित बाउंडरी को जेसीबी की मदद से तोड़ा गया था। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

रन्नौद नायब तहसीलदार लज्जाराम राजोरिया ने बताया कि कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी और एसडीएम अनूप श्रीवास्तव की ओर से इंदार गांव की चरनोई भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश मिले थे। करीब 12 ग्रामीणों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम इंदार गांव पहुंची। यहां जेसीबी की मदद सर्वे नंबर 2252 स्थित ग्राम इंदार की शासकीय चरनोई भूमि रकवा 197 बीघा को कब्जा मुक्त कराया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!