शिवपुरी: प्रधान कुटुंब न्यायलाय द्वारा एक याचिका की सुनवाई करते हुए मुस्लिम विधि के अंतर्गत तीन तलाक दिए जाने को लेकर और उसकी न्यायलय द्वारा घोषणा कराए जाने को लेकर एक याचिका वादी ने दायर की जिसमें पक्षकार मोहम्मद नसीर पुत्र मोहम्मद शफी निवासी आई.टी.आई रोड देहात जिला शिवपुरी (म.प्र.) पुरानी शिवपुरी थाना बनाम शबाना बानो पत्नी मोहम्मद नसीर पुत्री शहीद खांननिवासी हाल बादशाह किराना पुरानी शिवपुरी थाना देहात जिला स्टोर आई.टी.आई रोड शिवपुरी
जिसमें पीड़ित महिला (प्रतिबादिया) की ओर से पैरवी अधिवक्ता पंकज आहूजा, रशीद जाफरी चन्द्रशेखर भार्गव, आकाश जैन, सनोवार मिर्जा, सपना खत्री, रंजना कुशवाह ने की.
जिसमें न्यायलय द्वारा उपरोक्त विवेचना के अनुसार वादी की ओर से प्रस्तुत साक्ष्य से यह प्रमाणित नहीं हुआ है कि उसने प्रतिवादी को तलाक देने के पूर्व मुस्लिम विधि के अनुसार मध्यस्थ के माध्यम से सुलह का प्रयास किया था। स्वयं वादी ने सुलहवार्ता न होना स्वीकार किया है। प्रतिवादी को तलाक देने की प्रक्रिया तथा प्रतिवादी की उपस्थिति व स्थान के संबंध में भी वादी तथा दोनों गवाहों के कथनों में गंभीर विरोधाभास आया है। अतः वादी द्वारा मुस्लिम विधि तथा शरीयत के प्रावधानों का पालन न करने के कारण उक्त तलाक अवैध तथा निष्प्रभावी होना प्रकट हुआ है। अतः वादी का तलाक वैध एवं प्रभावशील न होने से वादी तलाक की घोषणा की डिकी प्राप्त करने का अधिकारी होना प्रमाणित नहीं होता है। न्यायलय द्वारा पीड़ित महिला (प्रतिबादिया) के पक्ष मे निर्णय पारित किया।

पति ने लगाई पत्नी से तलाक की याचिका, मुस्लिम महिला को मिला न्याय, याचिका ख़ारिज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment