शिवपुरी के खनियाधाना कस्बे में गुरुवार रात चोर मेडिकल संचालक के घर से करीब 50 लाख का माल ले गए। चोरों ने 16 लाख नगद और करीब 42 तोला सोना चोरी किया है। पुलिस के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम पहुंची। सूचना पर एसपी अमन सिंह राठौड़ ने मौका मुआयना किया और अलग-अलग टीम बनाकर चोरों को जल्द गिरफ्त में लेने के निर्देश दिए।
करैरा कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक कमलेश जैन पुजारी के घर पर चोरों ने सेंध लगाई है। कमलेश यहां अपनी पत्नी सीमा और दो बेटों के साथ ऊपर के माले में रहते हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में इंजीनियर है। नीचे छोटा भाई मुकेश परिवार के साथ रहते हैं। 7 फरवरी को कमलेश जैन के बेटे की शादी है। गुरुवार को वे पत्नी के साथ शादी की शापिंग करने बेटे के पास दिल्ली रवाना हुए थे। छोटा भाई मुकेश भी अपनी पत्नी का इलाज करवाने नागपुर गया था।। घर पर मुकेश का बेटा सहज और बेटी संस्कृति थी।
कमलेश ने बताया कि वे झांसी से ट्रेन में सवार हुए। आगरा से पहले भतीजे सहज का कॉल आया। उसने बताया कि घर में चोरी हो गई है। पत्नी और मैं आगरा स्टेशन पर उतरे और वापस दूसरी ट्रेन से घर पहुंचे। चोर छत से घर में घुसे थे।
बदमाश अलमारी का ताला तोड़कर घर में रखा 16 लाख रुपए नकद और करीब 42 तोला सोना चोरी कर ले गए। बच्चों ने बताया कि रात करीब ढाई बजे उन्हें ऊपर आवाज सुनाई दी। भतीजा सहज बाहर निकला तो तीन चोर भागते हुए नजर आए।
एसपी अमन सिंह राठौड़ का कहना है कि मामले की जांच के लिए टीम गठित की है। कुछ समय पहले करैरा में भी लाखों की चोरी हुई थी। इन मामलों का जल्द खुलासा किया जाएगा।

मेडिकल संचालक के घर 50 लाख की चोरी: परिवार शादी की खरीदारी करने दिल्ली गया, चोर 42 तोला सोना, 16 लाख नगद ले उड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment