शिवपुरी: जिले के मगरौनी कस्बे में बुधवार की शाम हायर सेकेंडरी स्कूल से परीक्षा देकर निकले एक छात्र से बाइकों पर सवार होकर आए करीब आठ बदमाशों ने मारपीट की और इसके बाद उसे जान से मारने की मंशा से उसके ऊपर एक के बाद एक तीन फायर कर दिए थे। हालांकि छात्र इस हमले में बाल-बाल बच गया था। इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने साधारण धाराओं में मामला दर्ज किया था। इससे छात्र सहित उसका पूरा परिवार दहशत में है। छात्र और उसके परिजन उचित धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।
इमलिया गांव का रहने वाला अजय पुत्र चंद्रभान सिंह रावत मगरूणी कस्बे में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई करता था। करीब 15 दिन पहले ग्राम पनानेर के रहने वाले रंजीत पुत्र नरेंद्र रावत ने अजय की बहन के बारे में कुछ अपशब्द बोले, जिस पर दोनों के बीच में विवाद हो गया था।
अजय रावत का कहना है कि वह बुधवार को हायर सेकेंडरी स्कूल मगरौनी में अंग्रेजी का पेपर देने गया। शाम करीब साढ़े 4 बजे जब वह पेपर देकर स्कूल के बाहर आया तो वहां रंजीत रावत करीब आठ बदमाशों के साथ पहुंच गया। रंजीत ने अजय से कोई बात किए बिना ही उसकी मारपीट शुरू कर दी। छात्र को पिटता देख वहां रामनिवास गुर्जर व रामकिशन रावत आ गए, उन्होंने उक्त लोगों से बचाया। इस पर रंजीत व उसके साथ आए बदमाश वहां से लौट गए थे।
अजय ने बताया कि जब उसने रंजीत के साथ आए लोगों को पहचानने का प्रयास करने उनके पीछे गया तो बदमाशों ने अजय पर एक के बाद एक तीन फायर झोंक दिए। जब अजय गोली से बचने का प्रयास करने के लिए तिरछा हुआ तो गाेली पीछे खड़ी एक कार के शीशे में जाकर लगी।
अजय के अनुसार अगर वह झुका नहीं हाेता तो वह गोली उसके सिर के आर पार निकल जाती। दो गोलियां अजय के आसपास से निकल गईं। गोलियों की आवाज सुनते ही कस्बे में दहशत की स्थिति निर्मित हो गई। बदमाश बाइकों पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।
शिकायत के बाद नहीं हुई उचित कार्रवाई
अजय के पिता चंद्रभान सिंह रावत का कहना है कि इस मामले की शिकायत मगरौनी चौकी में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपित रंजीत के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया है। जबकि उन्होंने पुलिस को गाेली चलाने वाली बात भी बताई थी, साथ ही साक्ष्य भी दिए थे। लेकिन पुलिस ने एफआईआर में उसका उल्लेख नहीं किया है। इस बात से उनका परिवार दहशत में हैं।
चौकी प्रभारी बोले- धाराओं में इजाफा करेंगे
इस मामले में मगरौनी चौकी प्रभारी जूली तोमर का कहना है कि छात्र ने जब शिकायत दर्ज कराई थी तो यह बात नहीं बताई थी कि उस पर गोली चलाई गई है। विवेचना में हमें यह पता चला है कि छात्र पर गोली चलाई गई है, यह गोली एक कार में जाकर भी लगी। हम विवेचना के दौरान प्रकरण में इस संबंध में धारा इजाफा करेंगे।

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर बदमाशों ने की फायरिंग: बाल-बाल बचा, चौकी प्रभारी ने कहा धारा बढ़ाएंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- टैक्सी विवाद ने लिया खूनी रूप, युवक के सिर पर बका से वार सरसों तुलाने पटेवरी पहुंचा था युवक, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी / Shivpuri News
- घर के बाहर बैठे युवक को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती, खतरे से बाहर युवक / Shivpuri News
- गौशाला की अव्यवस्थाओं पर आवाज उठाना पड़ा भारी! युवक ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- धमकियां देकर झूठे केस में फंसाने की साजिश / Shivpuri News
- रिपोर्ट वापस लो वरना जान से मार देंगे, घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी के सिर में लगे 7 टांके / Shivpuri News
- 3 दिन की मियाद पूरी होने से पहले ही मंडी में चला प्रशासन का बुलडोजर, व्यापारी नाराज; टीन शेड भी हटाए / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment