शिवपुरी: शहर के एनएचएआई बाइपास पर गुरुवार की रात करीब साढ़े 9 बजे एक कंटेनर और रेसिंग बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों में आग लग गई थी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
कंटेनर में भड़की आग पर काबू पानी के लिए चार फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था। तब कहीं जाकर करीब रात दो बजे आग पर जैसे-तैसे काबू पाया जा सका था। बता दें कि मृतक मूलतः भिंड जिले का रहने वाला है, जो वर्तमान में मुंबई में रहकर मॉडलिंग और फिल्मों में काम करता था।
गुना से ग्वालियर जा रहे थे दो भाई
ग्वालियर के शताब्दीपुरम का रहने वाला आशीष तिवारी और उसका भाई विकास शर्मा रेसिंग बाइक सुजुकी पर सवार होकर गुना से ग्वालियर की ओर जा रहा था, तभी शिवपुरी शहर के एनएचएआई बाइपास नौहरी रेल्वे पुलिया के पास उसकी बाइक सामने आ रहे कंटेनर (HR38AC1088) से टकरा गई थी। ट्रक और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का पेट्रोल हाईवे पर भी फेल गया था, जिससे पहले बाइक फिर बाद में कंटेनर में आग भड़क गई। दोनों वाहन धू-धूकर जलने लगे।
बताया गया है बाइक चालाक आशीष तिवारी हेलमेट पहने हुआ था। टक्कर के बाद हेलमेट के टुकड़े हो गए थे। वहीं बाइक पर पीछे बैठा विकाश शर्मा उछल कर दूर जा गिरा था। ट्रक से सीधे टकराने के चलते आशीष तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। इधर, कंटेनर में बर्तन भरे हुए थे, इसके चलते उनकी पैंकिग में आग भड़क गई। ट्रक में भड़की आग पर चार फायर ब्रिगेड की मदद से कोतवाली पुलिस ने जैसे-तैसे काबू पाया था।
मुंबई में मॉर्डलिंग करता था, कुछ दिन पहले ही लौटा था
आशीष तिवारी वर्तमान में मुंबई में रहकर मॉडलिंग कर रहा था। आशीष मूलतः भिंड जिले के देहात थाना क्षेत्र के धरई चौकी का रहने वाला है, लेकिन कुछ सालों से उसका परिवार ग्वालियर में निवासी करने लगा था। आशीष के दोस्त आशीष राजावत ने बताया कि उसका दोस्त होनहार था। वह मुंबई में मॉडलिंग कर रहा था। उसे दो फिल्मों में भी काम करने का मौका मिल चुका था। आशीष पांच दिन पहले ही ग्वालियर अपने घर लौटा था। आशीष गुना किसी काम से गया था और लौटते वक्त वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया।
वन-वे होने से हुआ हादसा
शिवपुरी शहर के एनएचएआई बाइपास नौहरी रेलवे पुलिया के पास हाईवे पर मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते एक पट्टी से ट्रैफिक को निकाला जा रहा है। यही वजह रही कि बाइक और कंटेनर की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अगर हाईवे की दोनों पट्टी चालू होती तो यह दुर्घटना नहीं होती। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

रेसिंग बाइक और कंटेनर की भिड़ंत: दोनों में भड़की आग: मुंबई में मॉडलिंग कर रहे युवक की मौत, दूसरा गंभीर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कोलारस में पिता-भाई ने रोकी पानी सप्लाई! पीड़ित शिक्षक पहुंचा एसपी ऑफिस / Shivpuri News
- 20 लाख की चोरी करने बाला चोर निकला रिस्तेदार, पकड़ने के बाद पुलिस पर छोड़ने का आरोप, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- करैरा के बगीचा सरकार मंदिर विवाद में पुजारी परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, सुरक्षा की मांग / Shivpuri News
- करैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri Newsकरैरा क्षेत्र से किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप / Shivpuri News

- दोस्त के साथ डबरा जाने निकले होटल संचालक की संदिग्ध मौत, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment