,

रास्ता ना होने से परेशान हैं ग्रामीण, बच्चों को स्कूल जाने से लेकर, महिलाओं को डिलीवरी के लिए खटिया पर ले जाना पड़ता हैं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत आने बाले विजयपुर, नीमचा, मंगवार के समस्त ग्रामीण आज कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में पहुँचे. जहाँ ग्रामीणों ने रास्ते को बनवाने की मांग की हैं.

पिछोर के ग्राम बिजयपुर, नीमचा एवं मंगवार के समस्त ग्रामीणों ने बताया की मंगवार से टपरियन तक कि लगभग 400 मीटर रास्ता न होने के कारण समस्त ग्रामवासियों एवं सभी छात्र एवं छात्राओं को खेतों कि मेढ़ो आदि से होकर जाना पड़ता हैं लगभग 10 किलोमीटर बिजयपुर गणेशखेड़ा होते हुए अपने खेत एवं घरों तक पहुँच पाते है। बारिस के मौसम में यह रास्ता पूरी तरीके से बंद हो जाता है। जिससे ग्राम मंगवार कि महिला कि डीलीवरी होनी हो तो उसको खटिया पर रखकर खेतों कि मेढ़ो एवं पगडण्डी रास्ते से होकर सड़क पर पहुँचाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में कलेक्टर से ग्राम विजयपुर के पुरूआ मंगवार से लेकर टपरियन तक सस्ता बनबाने की मांग की हैं.