शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत दबरा की पुलिया के आगे आम रोड पर दो दोस्तों के साथ अज्ञात आरोपितों ने लूटपाट कर डाली। नकाबपोेश बदमाश उक्त युवकों के पास से लगभग 70 हजार की लूट कर डाली। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै।
मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को रात के करीब 8:30 बजेे प्रवेश पुत्र मेघसिंह निवासी जोनहार थाना बडोनी दतिया अपने साथी के ेसाथ बाइक से करैरा से दतिया जा रहे थे तभी दबरा पुलिया के आगे आम रोड पर तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आए औैर फरियादी की बाइक के आगेे अपनी बाइक खड़ी कर दी जिस पर प्रवेश व उसके मित्र रुक गए। बदमाशाें नेे आरोपितोें की कनपटी पर कट्टा अड़ा दया और 6800 रुपए नकदी, एक सोने की अंगूठी व एक सोने की जंजीर कुल नकदी 70 हजार लूटकर ले गए। घटना के प्रवेश व उसका मित्र थाने आए और मामले में केस दर्ज करवाया।






Be First to Comment