Press "Enter" to skip to content

जंगल मेें चरने गए 9 लाख के 90 बकरा, बकरी चोरी | Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना क्षेेत्र के तहत ग्राम मड़खेड़ा में जंगल में चरने गए 90 बकरा-बकरी चोरी हो गए। चोरी गए मवेशियों की कीमत 9 लाख रुपए बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरी हुए मवेशियों की खोजबीन शुरू कर दी है। 
बृजलाल आदिवासी पुत्र रघु आदिवासी निवासी मड़खेेड़ा ने बताया कि रोज की तरह 2 जुलाई को वह रोज की तरह अपने 90 मवेशियों जिसमें 35 बकरा, 105 बकरिया व 40 छोटे बच्चेे कीमत 9 लाख रुपए शाामिल थेे, जंगल में चराने के लिए गया हुआ था। मवेशी जंगल में चर रहे थे जब शाम हो गई तो वह अपने बकरा-बकरियों को वापस लेने के लिए गया तो जंगल में एक भी बकरा-बकरी नहीं मिले। जिस पर उसने खोजबीन की तो पता चला कि दो व्यक्ति उसके मवेेशियों को हांककर ले गए। घटना के बाद बृजलाल आदिवासी थाने आया और मामले में केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!