Press "Enter" to skip to content

माइक्रो फायनेंस की ब्राँच मैनेजर के साथ लूट का बदरवास पुलिस ने किया पर्दाफाश: आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की बदरवास पुलिस ने माइक्रो फायनेंस कम्पनी की महिला ब्रांच मैनेजर से लूट करने वाले बदमाशों को 20 घण्टे में गिरफ्तार कर लूटा गया नगदी 32 हजार रुपए, पर्श व दस्तावेज एवं घटना में उपयोग मोटरसाईकिल बरामद की हैं.

बता दें की 25 अक्टूबर को गीता किरार पत्नी मनोज किरार उम्र 32 साल निवासी ग्राम बिजरौनी थाना इंदार 25 अक्टूबर को 9.45 बजे ग्राम बारई से समूह के रूपए का क्लेक्शन कर बदरवास स्कूटी से आ रही थी तभी बारई रोड रेलवे अन्डर ब्रिज के नीचे बदरवास पर दो अज्ञात बदमाश मुंह पर कपडों बांधे हुए आए स्कूटी रोककर चाकू दिखाकर डरा धमकाकर पर्स जिसमें 32 हजार रूपए नगद, पैनकार्ड, आधारकार्ड, Vivo Y22 कम्पनी का मोबाइल लूट कर भाग गए। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध अप.क्र.305/2024 धारा 309 (4) बीएनएस, 11, 13MPDPK ACT पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।

बदरवास थाना प्रभारी रवि चौहान ने बताया की 26 अक्टूबर को सीसीटीव्ही फुटेज व संदेह के आधार पर आरोपी राज कुशवाह पुत्र वीरेन्द्र कुशवाह उम्र 19 साल, छोटू उर्फ अरूण कुशवाह पुत्र परमाल सिंह कुशवाह उम्र 20 साल निवासी ग्राम बारई थाना बदरवास की तलाश कर बारिकी से पूछताछ की तो उक्त दोनों ने जुर्म करना स्वीकार किया.

आरोपीगणों से लूटा गया नगदी 32 हजार रूपए, पेन कार्ड, आधारकार्ड, लेडीज पर्स तथा घटना में उपयोग हीरो स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल बरामद की गई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी श्री रवि चौहान, उनि नोवेल खेस, सउनि जगदीश पाराशर, सउनि राकेश शिवहरे, सउनि सत्येन्द्र सिंह जादौन, सउनि किरन सोनी, प्र. आर. 643 शैतानसिंह, प्रआर 581 सीताराम मीना, प्रआर 270 रघुवीरसिंह, प्र. आर. 532 सुरेन्द्र राय, आर. 779 नेपालसिंह भील, आर. 893 सुनील रघुवंशी, आर. 789 बृजेश भील, आर.366 राजकुमार, आर. चालक 940 दीनू रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!