Press "Enter" to skip to content

कलेक्टर निवास पर बिजली की मांग को लेकर पहुँचे मनियर के रहवासी, 4 दिन से कॉलोनी अंधकार में / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पोहरी बस स्टैंड के पीछे मनियर तालाब से लगी हुई नई बस्ती के रहवासी आज कलेक्टर निवास पर पहुंचे. जहां उन्होंने बिजली की समस्या का निराकरण करने की मांग की है.

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र धाकड़ निवासी मनियर तालाब के पास नई बस्ती ने बताया कि चार दिन से हम बिना लाइट के रह रहे है. जिससे पूरी कॉलोनी में अंधकार छा गया है.

सुरेंद्र ने बताया कि हमारे यहां बिजली के ना ही खंबे है ना ही लाइन है अभी दीपावली के त्यौहार के चलते डीपी से लाइट डाली थी जो 4 दिन पहले बिजली विभाग के कर्मचारी काट कर चले गए और कहने लगे की कनेक्शन ले लो लेकिन कनेक्शन दूर से है इसलिए 50 हजार एक कनेक्शन की मांग की जा रही है. कॉलोनी वासियों ने बिजली की समस्या का निराकरण करने की कलेक्टर से मांग की है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!