पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र में तहत पोहरी में एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह के समय पोहरी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना के समय घर में मौजूद किशोरी की मां पानी भरने गई हुई थी। जब वह वापस आई और दूसरी मंजिल पर बने कमरे में गई तो उन्होंने अपनी पुत्री को फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका.मुआयना कर लाश को फंदे से उतरवाया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।




