शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के भौंती कस्बे में मेन बाजार में एक नाबालिग जेब कतरे को एक दुकान पर उस वक्त लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जब वह बल्लू कसाव की दुकान पर मौजूद एक शख्स की जेब काट रहा था। इसके बाद जेब कतरे की लोगों की खूब धुनाई लगाई और इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस जेब कतरे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया वह दतिया जिले का रहने वाला था और नाबालिग था।






Be First to Comment