Press "Enter" to skip to content

सरपंच के छोटे भाई का लड़का प्रदीप लापता | Mayapur News

शिवपुरी। जिले के मायापुर क्षेत्र के तहत खेत की कहर गया एक 20 वर्षीय युवक लापता हो गया। लापता हुआ युवक मायापुर सरपंच बद्री प्रसाद लोधी के छोटे भाई का पुत्र है। लापता हुए युवक के परिजनों ने बताया कि उनका पुत्र प्रदीप लोधी खेत पर जाने की कहकर गया हुआ था जब वह खेत पर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजन थाने आए और मामले में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लापता हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि जो कोई भी उनके पुत्र की जानकारी देगा उसे 11 हजार का इनाम भी दिया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!