शिवपुरी के कोलारस में अब नि:शुल्क सोनोंग्राफ़ी की सुविधा आदिवासियों और बीपीएल कार्ड धारकों को मिलना शुरू हो गई हैं। दरअसल, आज (7 सितंबर) को कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में 50 लाख की कीमत से बनाए गए भवन में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ हुआ हैं। अब इस भवन में 61 प्रकार की नि:शुल्क जांच की जाएगी।
जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से आगे निकला कोलारस का अस्पताल
कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र की सबसे बड़ी उपलब्धि हैं। यहां सोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो गई हैं। यहां प्रसूता महिलाओं के साथ साथ आमजन भी सोनोग्राफ़ी की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। बता दें सोनोग्राफी की यह सुविधा अब तक जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सिर्फ प्रसूताओं को उपलब्ध कराई जाती थी।
इसके अलावा अन्य कोई भी महिला और पुरुष को अगर सोनोग्राफी कराने के लिए प्राइवेट सोनोग्राफी सेंटर पर 800 से लेकर 1 हजार रुपए खर्च करना पड़ते थे। हालांकि, कोलारस में अब महज 200 रुपए खर्च कर आमजन को यह सुविधा उपलब्ध होना शुरू हो गई हैं।
आज ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शुभारंभ कोलारस विधायक महेंद्र यादव द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सोनोग्राफी की मशीन ग्वालियर के जयारोग अस्पताल से लाई गई हैं। कोलारस में सोनोग्राफ़ी की सुविधा बीपीएल धारकों को नि:शुल्क मिलने वाली हैं। इसके साथ ही अब जनता को सोनोग्राफ़ी के लिए बाहर नहीं जाना पडेगा।
गौरतलब है कि कार्यक्रम के बाद विधायक ने डॉक्टरों के साथ बैठक भी की थी। जहां डॉक्टरों अस्पताल परिषद में उनके निवास पर फीस लेकर उपचार न करने की हिदायत दी गई हैं।
200 रुपए में प्रसूताओं के अलावा कोई भी करा सकता हैं सोनोग्राफ़ी, सभी को मिलेगी सुविधा, कोलारस विधायक़ महेंद्र सिंह यादव ने किया शुभारंभ / Shivpuri News




