शिवपुरी: जिले के नरवर के ऐतिहासिक किले के भीतर आठ कुआं, नौ बावड़ी क्षेत्र में कुछ युवकों का दीवार गिराने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ युवा अपने पैरों से दीवार गिराते हुए देखे गए थे। वीडियो में युवक टिकट के 20 रुपए वसूल करने की बात कर रहे थे।
वीडियो वायरल होने के बाद किले के चौकीदार रमेश पुत्र भरोसीराम कोली ने पुलिस को बताया। 1 सितंबर को दीवार तोड़ते मकरध्वज मंदिर के पुजारी बलराम दास ने तीन लड़को को देखा था। बाबा के रोकने पर तीनों ने गालीगलौच कर दी थी। बाबा ने बताया कि मौके पर तीनों अपना दीपेश, शिवम और पवन ले रहे थे। साथ ही वह काली पहाड़ी गांव के रहने वाले बता रहे थे। पुलिस ने वीडियो और पुजारी की गवाही पर तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नरवर किले की दीवार तोड़ने के मामले में तीन लोगों पर पुलिस ने किया केस दर्ज / Shivpuri News




