शिवपुरी: जिले की गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धोरिया में एक भैंस 11 केवी बिजली लाइन के करंट के चपेट में आ गई. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. वहीं बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है.
जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम धोरिया के संतूराम धाकड़ ने बताया कि 15 दिन पहले ही एक भैस को 60 हजार रुपए में खरीदा था. जिसके बाद धोरिया गांव में सड़क किनारे से 11 केवी लाइन गुजरी है.लाइन के खम्बे के खम्मा सपोर्ट में खम्बे के दोनों तरफ तार जमीन में गड़े हुए हैं. जिनमें अचानक से करंट दौड़ पड़ा और भैंस उसकी चपेट में आ गई. जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है. खम्बे के सपोर्ट बाले तारों में आखिर करंट कैसे दौड़ा.
11 kv बिजली लाइन के करंट की चपेट में आने से भैस की हुई मौत, 60 हजार का नुकसान / Shivpuri News




