शिवपुरी: शिवपुरी शहर के हृदय स्थल माधव चौक पर आज एक परिवार माधव चौक चौराहे पर पहुंचा. जहां परिवार ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. पुलिस की समझाईस के बाद परिवार शांत हुआ.
जानकारी के अनुसार मनीष वाल्मीकि ने बताया कि वह 2006 से नगर पालिका में कार्यरत है और सीवर के गड्डे की सफाई का काम करता है. 2006 से लगातार सीवर के गड्डे की सफाई का काम करता आ रहा है. उसने बताया कि 1 साल पहले मेरा बच्चा खत्म हो गया. जिसको कैंसर की बीमारी थी अब मैंने वह काम करना छोड़ दिया. क्योंकि यह लोग खर्चे से डबल पैसे लोगों से लेते थे और 15 से 20 हजार महीना कमा रहे थे.
मनीष ने बताया कि गलत कमाई की वजह से मेरा बच्चा खत्म हुआ है. इसलिए मैंने वह काम करना छोड़ दिया है. और 2 सितंबर 2024 को मैंने अपना ट्रांसफर डीजे कोठी पर करवा लिया. लेकिन राकेश गेंचर लगातार हमें परेशान कर रहा है और वापस बुलाने की कह रहा है. जब मैंने मना किया तो उसने मेरी बच्चियों को भी मारने की धमकी दी. लगातार में प्रताड़ित बना हुआ हूं और वह सीवर के गड्डे की सफाई का काम करने के लिए मुझपर दबाव बना रहा है लेकिन मैं नहीं जाना चाहता इसी के चलते परेशान होकर आज मेरा पूरा परिवार माधव चौक पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ. यह ड्रामा बहुत देर तक चला. इस बीच जाम की स्थिति भी निर्मित हुई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम निकलवाया और परिवार को समझाया तब कहीं जाकर परिवार समझ पाया.

सफाई दरोगा दे रहा बच्चों को मारने की धमकी, तंग आकर पति पत्नी और 2 बच्चों के साथ आत्महत्या करने माधव चौक पहुँचा परिवार, चला हाईवोल्टेज ड्रामा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
- गुरुनानक इंटरनेशनल स्कूल में 13 मई से शुरू होंगी ग्रीष्मकालीन स्विमिंग क्लासेस / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment