शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 7 में एक पति ने अपनी ही पत्नी को चाकू से मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर चाकू को जप्त कर लिया है.
जानकारी के अनुसार बुन्देल जाटव उम्र 45 साल ने अपनी ही पत्नी छोटी बाई उम्र 42 निवासी वार्ड नंबर 7 को घर पर जाकर चाकू से मौत के घाट उतार दिया. पत्नी मूलत: इंदार थाना क्षेत्र बताने वाले ग्राम बिजरौनी की रहने वाली थी. जिसकी शादी बुन्देल जाटव के साथ हुई थी दोनों को शादी के बाद दो पुत्र हुए. घटना के वक्त दोनों पुत्र घर पर नहीं थे.
आपको बता दें कि दोनों की आपस में बनती नहीं थी. दोनों बदरवास में अलग-अलग रह रहे थे और पत्नी पति को घर पर आने नहीं देती थी. इसी के चलते आज पति वार्ड नंबर 7 स्थित पत्नी के घर पहुंचा और उनमें बहस हो गई. इसके बाद पति ने गुस्से में आकर चाकू से पत्नी पर हमला कर दिया. जिसके बाद पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी बुंदेल सिंह जाटव को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात के समय चाकू को भी जप्त कर लिया है.

बड़ी खबर: पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चाकू से किया हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू किया जप्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment