शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे के गुरुद्वारे में एक युवती ने रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दी। वायरल होने के बाद युवती को अब गुरुद्वारे में जाकर माफी मांगनी पड़ी हैं। गौरतलब है कि गुरुद्वारा में रील वीडियो बनाने पर रोक था। इसके बावजूद युवती ने फेमस होने के चक्कर में गुरुद्वारे में जाकर रील बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर डाल दिया था।
जानकारी के मुताबिक, करैरा कस्बे की रहने वाली एक अन्य समाज की युवती कुछ दिन पहले करैरा के गुरुद्वारा घूमने गई हुई थी। इस दौरान उसने गुरुद्वारा परिषद पर ठुमके लगाते हुए एक गाने पर वीडियो बनवा लिया था। इस वीडियो को युवती ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर दिया था। हालांकि, युवती की रील वायरल होकर सिख समाज के लोगों तक पहुंची थी। इससे सिख समाज ने नाराजगी जाहिर की थी।
सिख समाज के रोष के बाद कार्रवाई की बात सामने आई थी। हालांकि, युवती ने गुरुद्वारा पहुंचकर अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। गुरुद्वारे के प्रबंधकों ने कहा- गुरुद्वारे में रील्स वीडियो और फोटोग्राफी पर रोक है। हालांकि, युवती ने अज्ञानता में ऐसा किया। उन्होंने कहा- युवती ने अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी। इस वजह से हमने उसे माफ कर दिया है।
सिख समाज करैरा कमेटी ने कहा- यह एक सराहनीय कदम है। युवती ने अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए और दूसरों को भी माफ करना चाहिए।

रील का चक्कर: गुरुद्वारा में रील बनाने पर युवती ने मांगी माफी: सिख समाज ने जताई नाराजगी, धार्मिक स्थलों को नहीं छोड़ रहे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment