,

आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत में हुआ 2 फ़ीट का गड्डा, परिवार के 3 सदस्य घायल, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में एक घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई. जिसके कारण घर की छत पर 2 फ़ीट गहरा गड्डा हो गया. और परिवार के 3 सदस्य घायल हो गए. जिनका खनियांधाना के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी हैं.

जानकारी के अनुसार खनियांधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम खेड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से घर की छत में 2 फ़ीट गहरा गड्डा हो गया. और परिवार के 3 सदस्य भारती यादव पत्नी रंजीत यादव उम्र 22 साल, मनीषा यादव पत्नी बीरपाल यादव उम्र 25 साल, आश्मि पुत्री अनीता यादव उम्र 15 साल घायल हो गए. जिनका खनियांधाना के स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी हैं.