शिवपुरी: जिले के भोंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपरोनिया में एक पिता को पत्थर पर पटक कर पीट दिया. जिसके कारण उसके पैर की हड्डी टूट गई. जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है.
जानकारी के अनुसार शंकर आदिवासी निवासी ग्राम पिपरौनिया थाना भोंती ने बताया कि 19 अगस्त को मैं गांव की दुकान पर सामान लेने गया था. तभी केतु ठाकुर मिल गया. जिसने मेरे साथ मारपीट कर दी. इसके बाद जब पिता कल्लू आदिवासी उसके घर पूछने के लिए गए की बेटे को क्यों मारा तो पिता की भी घर पर पत्थर पर पटककर मारपीट कर दी. जिसके कारण उनका पैर फैक्चर हो गया और हड्डी टूट गई. जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
बेटे को क्यों मारा ये पूछने गए पिता को भी पत्थर पर पटक दिया, पैर फ्रेक्चर / Shivpuri News




