शिवपुरी: जिला अस्पताल में दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। पुरुष की सांप के काटने से, वही महिला की सल्फास खाने से मौत हो गई। दोनों ही मामलों में अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम करा दिया है।
पहली घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के टोकनी गांव की है, जहां सोते वक्त 35 साल के मिथुन आदिवासी को रात में सांप ने काट लिया। पहले परिजन मिथुन के झाड़फूंक में लगे रहे। जब तबीयत में सुधार नहीं आया तब परिजन आज बुधवार की सुबह 6 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं, दूसरी घटना इंदार थाना तरावली गांव की है, जहां बुधवार को 50 साल की सकुंतला यादव ने सल्फास खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन सकुंतला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे राहुल यादव ने बताया कि पिता कि तबीयत खराब होने के चलते उसकी मां परेशान थीं। पिता की एंजियोग्राफी की खबर सुनकर उन्होंने सल्फास का लिया था। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

एक को सांप ने काटा तो दूसरे की सल्फास खाने से हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिक-कर्मचारियों की मांगों को लेकर किया धरना-प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा 53 सूत्रीय ज्ञापन / Shivpuri News
- बैराड़ में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 8 से 10 लोगों को काटा; अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं / Shivpuri News
- मरीज को बिना ठीक से देखे किया रेफर, वायरल वीडियो के बाद शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में बड़ा एक्शन, दो जूनियर डॉक्टर निलंबित / Shivpuri News
- 30 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौके पर मौत; बचाने दौड़ा ममेरा भाई भी 15 फीट नीचे गिरा, गंभीर घायल / Shivpuri News
- कोरियर का झांसा, प्ले स्टोर का फर्जी ऐप और खाली बैंक खाता, 64 वर्षीय रिटायर्ड प्राचार्य को साइबर ठगों ने लगाया 50 हजार का चूना / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment