शिवपुरी: पुलिस ने शहर के पार्क और खुले में शराब का लुत्फ उठाते सात शराबियों को गिरफ्तार किया है। सभी शराबियों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में आज शहर के मटका पार्क, श्रीराम टॉकीज के पीछे फतेहपुर रोड, फतेहपुर कलारी के पास और नबाब साहब रोड से खुले में शराब पीकर माहौल खराब करने वाले सात लोगों को मौके से पकड़ा हैं। सभी लोग खुले में शराब पीकर उत्पाद मचा रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों में संदीप पुत्र रामजीलाल वाल्मीक (25) निवासी लालमाटी, विकम पुत्र रामहेत जाटव (20) निवासी मनियर, पवन पुत्र दौलतराम परिहार (30) निवासी ग्राम बगवासा थाना पोहरी, बंटी पुत्र मंगलिया परिहार (20) निवासी ग्राम झिरि थाना पोहरी, विमल पुत्र बाबूलाल शिकलीगर (26) निवासी फतेहपुर, राजेश पुत्र सुरेश परिहार (28) निवासी फतेहपुर और साहिब जाटव पुत्र ख्याली जाटव (25) निवासी मडीखेडा थाना कोलारस शामिल है।
सभी के खिलाफ धारा 170,126/135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय पेश किया। इससे पहले सभी आरोपियों ने कोतवाली में भविष्य में सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने सहित लड़ाई झगड़ा न करने की बात स्वीकार की।

शराब पीकर उत्पाद मचाने वालों पर कार्रवाई: पुलिस ने सात शराबियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट भेजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment