शिवपुरी में गोसेवकों की शिकायत के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष ने वेटनरी डॉक्टर और गो सेवकों के साथ लुधावली की गोशाला का औचक निरीक्षण किया। जहां गोशाला के हाल नरकीय मिले।
गोशाला में हाईवे से हटाकर भेजा गया गोवंश लापता मिला। वहीं गायों को खाने के लिए भूसे में गोबर मिलाकर खाने को रखा गया था। इतना ही नहीं गोशाला से जाली, पत्थर गायब मिले। इससे भड़की नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने देहात थाना पहुंचकर गोशाला के संचालन करने वालों पर मामला दर्ज करने के संबंध में शिकायती आवेदन सौंपा हैं।
बता दें कि कुछ माह पहले लुधावली की गोशाला का संचालन प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत बदरवास की विजय श्री शिक्षा प्रसार व सामाजिक कल्याण समिति को सौंपा गया था। इसके बाद पशुपालन विभाग द्वारा गोशाल में गायों के भूसे, दवा और उपचार की व्यवस्था कराई जाती रही है।
बता दें कलेक्टर के आदेश के बाद लगातार सड़क से गोवंश को हटाकर लुधावली की गोशाला में भेजा जा रहा था। गोसेवक विनोद शास्त्री बताते हैं कि तीन से चार के भीतर वह 150 से भी ज्यादा गायों को वह लुधावली की गोशाला छोड़ चुके हैं। इसके बावजूद आज जब वह गोशाला पहुंचे तो उन्हें संख्या में गाय कम मिली।
नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने बताया कि गोशाला में गाय को सूखे में बैठने के लिए पत्थर के पाट बिछाये गए थे। जो गोशाला से गायब यहां यहां जाली लगाकर गोवंश को बैठने के लिए जाली लगाईं गई थी। वह भी नहीं मिली। साथ ही गोशाला के भीतर ट्रकों को खड़ा किया गया हैं।
गायत्री शर्मा ने बताया रजिस्टर में 781 गाय दर्ज हैं। अगस्त माह में वह 566 गाय देखकर गई थी। लेकिन आज गौशाला में महज 70 गाय मिली हैं।
बता दें कि आज नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा के साथ नपा के आरआई योगेश शर्मा ने देहात थाना पहुंचकर गौशाला के संचालन कर रहे विजय वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के संबंध में शिकायती आवेदन दिया हैं।

गौशाला में से 566 गायों में से केबल 70 गाय मिली, गायों को बैठने बाले पत्थर, जाली गायब मिली, देहात थाने में अध्यक्ष ने की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment