,

जैन दूध डेयरी से लिया दूध: रात भर गर्म ने करने पर सुबह गर्म किया, रबड़ की तरह खिचने लगा दूध / Shivpuri News

शिवपूरी में नकली दूध बेचने का मामला सामने आया है. जहां कल मनियर टोल निवासी अमरीश शर्मा ने विष्णु मंदिर के पास जैन दूध डेयरी से एक लीटर दूध लिया। और अपने घर आ गए। लेकिन रात में दूध को गर्म करना भूल गए। सुबह जब दूध को गर्म किया तो उसमे अजीब नजारा देखने को मिला। आमतौर पर ऐसी स्थिति में जब दूध को ज्यादा देर तक गर्म नही किया जाता तो वह फट जाता है और दही बन जाता है. लेकिन अमरीश शर्मा ने जब सुबह दूध को गर्म किया तो वह रबड़ की तरह खिंचने लगा। जिसे देखकर उनकी कुछ समझ में नहीं आया। बाद में पता चला की ये दूध जो उन्होंने जैन डेयरी से लिया है. उसमे मिलावट की गई है। इसलिए वह इस तरह हो गया है। जबकि शहर ने स्वास्थ्य विभाग और खाद्य एवं औषध विभाग द्वारा समय पर सैमलिंग ना किए जाने से अधिकतर डेयरी संचालक मिलावट करके आम जन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।