शिवपुरी: शहर से लापता हुए वकील की तलाश के संबंध में आज लापता वकील के परिजनों और शहर के अधिवक्ताओं ने मिलकर एसपी ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन के जरिए लापता वकील को खोज निकालने की मांग की हैं।
कोलारस के रहने वाले विकास जाटव ने बताया कि उसका शादीशुदा भाई सचिन जाटव शिवपुरी में रहकर वकालत का काम करता था। सचिन की पत्नी का विवाद हुआ था। इसके वाद दोनों का मामला न्यायालय में लंबित हैं। पिछले तीन माह से सचिन की पत्नी अपने मायके में रह रही हैं। इधर शिवपुरी में उसका भाई सचिन किराए के मकान में रहता हैं।
1 सितंबर को सचिन के मकान मालिक ने फोन कर बताया था कि 25 अगस्त से सचिन घर नहीं आया है उसके कमरे पर ताला पड़ा हुआ है। जब सचिन के किराए के कमरे पर आकर देखा तो घर पर उसकी बाइक खड़ी हुई थी साथ ही सामान भी पड़ा हुआ था। 25 अगस्त से सचिन को लगातार फोन लगाया गया था लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया था।
विकास ने बताया कि जब उसने अपनी भाभी से बात की तो उनके द्वारा बताया गया था कि मंगलवार को सचिन दतिया पहुंचा था और बुधवार को वह बस में सवार होकर शिवपुरी की ओर निकल गया था। आप सचिन का फोन भी बंद आ रहा है। सचिन किसी साजिश का शिकार हुआ है। इसी के चलते आज एसपी को ज्ञापन कर सचिन को जल्द खोज निकालने की गुहार लगाई है।

भाभी से मिलने दतिया पहुँचाबकील हुआ लापता: परिजनों और अधिवक्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment