शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेरजा की युवती की शादी श्योपुर जिले के गस्मानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर में 6 माह पहले हुई थी. अब महिला को ससुराल बाले घर से बाहर निकलने नहीं देते हैं. नवविवाहिता को घर में ही कैद करके रखा है. यह जानकारी महिला ने अपने परिजनों को फोन करके दी है.
जानकारी के अनुसार जसवंत जाटव पुत्र गरीब जाटव निवासी ग्राम बेरजा थाना बैराड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पुत्री खुशबू जाटव की शादी श्योपुर जिले के गस्मानी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर के रहने वाले साधु जाटव से हुई थी. इसके बाद लगातार ससुरालीजन दहेज के लिए परेशान करने लगे और चार लाख रुपए नगद और एक मोटरसाइकिल की डिमांड करते हैं. पुत्री को कहीं भी आने-जाने नहीं देते हैं. पुत्री को घर में ही कैद करके रखा है. यह जानकारी पुत्री ने हमें फोन करके दी है. महिला के माता-पिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है.

दहेज़ में 4 लाख एक मोटरसायकिल की डिमांड, नवविवाहिता को घर में कैद करके रखा, 6 माह पहले हुई शादी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment