शिवपुरी: जिले के पिछोर ब्लॉक के उमरीकला ग्राम पंचायत में काफी दिनों से भू माफियों की शिकायत की जा रही थी. आज बन अमले के द्वारा लगभग 400 बीघा जमीन से भू माफियों का कब्जा फसल उजाड़ कर हटाया गया. वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा ज़मीन खाली करवाई गई. साथ ही बीट गार्ड की लापरवाही भी सामने आई है. अधिकारियों ने बताया की जांच में अगर बीट गार्ड की लापरवाही आती है तो उसपर भी कानूनी कार्रवाई करने का हवाला प्रशासन ने दिया है.
बता दें की ऊमरीकलां गांव के रहने वाले जगत सिंह लोधी की 14 बीघा जमीन फॉरेस्ट की जमीन से लगी हुई है, जिसका पिछले साल सीमांकन भी कराया था, लेकिन उस जमीन का रास्ता फॉरेस्ट की जमीन से होकर जाता है। इसके अतिरिक्त उसकी जमीन तक पहुंचने के लिए एक रास्ता ओर भी हैं। लेकिन फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने रेंज होकर खेत जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों से मूंगफली की फसल की बुआई करवा दी है। जिससे वह रास्ता भी बंद हो गया हैं। जब भी खेत पर जाने का प्रयास करते हैं तो दबंग रास्ते पर मारपीट को उतारु हो जाते हैं। महिला ने बताया था कि जिसकी शिकायत दो बार कलेक्टर से कर चुके हैं. इसके बाद कल पति जगत सिंह लोधी मोबाइल टावर पर अपनी मांग को लेकर चल गए थे और चक्का जाम भी किया गया था इसके बाद आज प्रशासन अलर्ट मोड पर आया और अतिक्रमण की 400 बीघा जमीन पर खड़ी फसल को बर्बाद कर अतिक्रमण मुक्त कराया.

वन विभाग ने भू माफिया के द्वारा किए गए अतिक्रमण की 400 बीघा जमीन को कराया मुक्त, रास्ते को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था किसान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment