,

घर से बिन बताए 19 बर्षीय सजनी हुई गुम, पुलिस जाँच में जुटी / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने बाले ग्राम जाखनोद की है जहाँ घर से बिन बताये 19 बर्षीय युवती गुम हो गयी है जिसे परिजनों ने हर सम्भव प्रयास कर ढूंढा लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका जिसकी सूचना परिजनों ने थाना पहुँचकर दी है जहाँ पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार फरियादी पिता मलखान ने थाना पहुँचकर बताया कि 13 अगस्त को मेरी बेटी सजनी कही चली गयी है जिसे मेने हर जगह तलाश किया लेकिन उसका पता नही चल सका।
पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सुराग लगाना शुरू कर दिया है।