,

पोहरी क्षेत्र के भावखेड़ी में सर्पदंश से महिला की हुई मौत, मर्ग कायम / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले ग्राम भावखेड़ी की है जहाँ सर्पदंश से एक महिला  की मौत हो गयी जिसकी सूचना परिजनों ने थाना पहुँचकर दी है जहाँ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सूचनाकर्ता मोतीलाल ने थाना पहुँचकर बताया कि उसकी पत्नी मृतिका रामकली उम्र 50 बर्ष निवासी भावखेड़ी दीवार पर टँगा छाता उठा रही थी उसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने काट लिया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।
पुलिस ने परिजनों की सूचना पर से मर्ग कायम कर शब का पीएम कराया और जांच शुरू कर दी है।