शिवपुरी: जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मुहारीकलां के रहने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गुम होने की शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई है और पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है.
जानकारी के अनुसार रामकिशोर लोधी पुत्र अजब सिंह लोधी ने बताया कि मेरी पत्नी सपना राजपूत उम्र 20 साल और मैं ग्वालियर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. 2022 में हमारी शादी हुई थी. इसके बाद 9 अगस्त 2024 को ग्वालियर से हम अपने गांव मुहारीकलां थाना खनियाधाना आ गए. इसके बाद मेरी पत्नी 13 अगस्त को मुहारीकलां से अपने मायके बसई के लिए बैठी थी. बसई पहुंचने के बाद मेरी पत्नी वापस अपने दीदी एवं जीजा के यहां सिरसौद आ गए. इसके बाद मेरी पत्नी को जीजा ने पिछोर से बसई के लिए बस में बैठा दिया था. लेकिन जब मैंने ससुराल में पता किया तो मेरी पत्नी ससुराल बसई नहीं पहुंची. तभी से वह लापता है. इसकी शिकायत पिछोर थाने में भी दर्ज कराई है. लेकिन आज दिनांक तक पत्नी का कुछ भी पता नहीं चला है. एसपी से युवक ने जल्द पत्नी को खोजने की गुहार लगाई हैं.

ग्वालियर पढ़ रहे पति पत्नी रक्षाबंधन पर अपने घर खनियांधाना आए, खनियांधाना से मायके गई पत्नी हुई लापता / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- प्रतिभाओं का सम्मान, स्वर्णिम भविष्य का आह्वान, पाल बघेल समाज ने किया समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान / Shivpuri News
- बगीचा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे; आधा दर्जन से अधिक घायल / Shivpuri News
- मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर मौत / Shivpuri News
- बिजली बिभाग की लापरवाही: करंट लगने से दो गायों की मौत, किसान को 1.20 लाख का नुकसान / Shivpuri News
- खोड़ बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, ओवरलोड रेत से भरे ट्रैक्टर ने 9 बाइक और जनरेटर रौंदा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment