शिवपुरी: जिले के रन्नोद थाना क्षेत्र की ग्राम खरेह की रहने वाली महिला के पति ने एक माह पहले दूसरी शादी कर ली है. 6 लाख दहेज में ना देने के चलते अब महिला के पति ने एक माह पहले दूसरी महिला से शादी कर ली है. महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की है.
जानकारी के अनुसार लाली जाटव पत्नी दीपक जाटव निवासी ग्राम खतोरा थाना इंदार ने बताया कि उसकी शादी 4 साल पहले दीपक जाटव ग्राम खतौरा थाना इंदार के साथ हुई थी. शादी के बाद एक साल तक तो ठीक रखा. लेकिन उसके बाद दहेज के लिए परेशान करने लगे. पिता ने दो बीघा जमीन बेचकर मेरी शादी की थी. लेकिन ससुरालीजन अब परेशान कर रहे हैं. 6 लाख की डिमांड और कर रहे हैं. जब 6 लाख की डिमांड पूरी नहीं की तो एक माह पहले पति ने दूसरी शादी कर ली.
महिला ने बताया कि उसकी सास रामश्री जाटव, ससुर बाबूलाल जाटव, देवर यशपाल जाटव, ननद सुनीता जाटव लगातार उसे अपमानित करते हैं और ससुरालीजन ने एक बार तो विद्युत हीटर से करंट भी लगाया और पीछे हाथ बांधकर बुरी तरह मारपीट की. इसके बाद अब महिला ने एसपी से न्याय की मांग की है.






Be First to Comment