Press "Enter" to skip to content

पत्नी को ससुराल लेने गया युवक, पत्नी वापस नहीं आई तो घर आकर लगा ली फांसी, ससुरालियों पर मारपीट के आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पडोरा सड़क पर एक युवक ने अपने ही घर में बांस के डंडे से रस्सी लगाकर फांसी लगा ली. पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पवन वाल्मीकि निवासी पड़ोरा सड़क थाना कोलारस ने बताया कि उसका छोटा भाई मिथुन वाल्मीकि अपनी पत्नी को लेने राजा की उमरी जिला गुना गया हुआ था. लेकिन पत्नी वापस नहीं आई और कई बार ऐसा ही वह लोग कर चुके हैं. इसके पश्चात मिथुन ने घर रात में आकर 12 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजन मिथुन को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अब युवक के शव का पीएम कराकर जहां शुरू कर रही है.
पवन ने बताया कि अक्सर उसकी पत्नी वापस नहीं आती है और उसी के मायके में रहती है साथ ही उसने छोटे भाई के साले बालवीर सुनील जीतू वाल्मीकि पर मारपीट के आरोप लगाए हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!