Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने शराब पीकर उत्पाद मचाने बाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलुस / Shivpuri News

शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध ताबडतोड कार्यवाही करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात करने वाले व आम लोगों को परेशान करने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस द्वारा जुलूस निकालकर असामाजिक तत्वों को चेताया.
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की 27 अगस्त को सूचना मिली कि शहर के विभिन्न स्थानों ग्वालियर बायपास पुराना टोल टैक्स, मटका पार्क के पास, जॉन डीयर ट्रेक्टर एजेन्सी के रोड के पार फतेहपुर, जिला चिकित्सालय के सामने, गांधी पार्क के पास कुछ व्यक्ति उत्पात कर रहे है जो तत्काल ही पुलिस टीमों द्वारा दविश दी गई जो मौके से आरोपी 1. संजीव पुत्र रमेश खटीक उम्र 35 साल नि0 संजय कालोनी थाना फिजीकल 2. इस्तियाक उर्फ कल्लू खां पुत्र स्वं. श्री यूनिस खां उम्र 37 साल नि0 संजय कालोनी 3. राहुल पुत्र राजकुमार प्रजापति उम्र 24 साल नि0 दौलत सिंह के हाँटल के पीछे झींगुरा 4. चन्द्रभान पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 38 साल नि0 विनेगा थाना इन्दार 5. अजय उर्फ बिट्टू पुत्र रामकिशन केवट उम्र 20 साल नि0 छब्बर स्कूल के पीछे 6. जीतू पुत्र रतनलाल कुशवाह उम्र 20 साल नि0 श्रीराम कालोनी के उत्पात करते मिले जिससे लोगो में भय का वातावरण उत्पन्न हुआ जो उक्त सभी व्यक्तियों को तत्काल ही कमशः इस्त.क. 106/24, 107/24, 108/24, 109/24, 110/24, 111/24 धारा 170,126/135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों एसडीएम न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया।
सभी आरोपीगणों व्दारा थाना पर भविष्य में लडाई झगडा न करने की बात स्वीकार की एवं भविष्य में अच्छी तरह रहना बताया थाना कोतवाली पुलिस व्दारा सार्वजनिक क्षेत्रो व आमजनो के घूमने वाले स्थल पार्को व मुख्य चौराहो पर लगातार पुलिस बल तैनात किया जाकर असामाजिक तत्वो के विरुध्द कार्यवाही की जा रही है जो निरंतर जारी रहेगी।
इनकी रहीं सराहनीय भूमिकाः.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली रोहित दुबे, प्र0आर0 374 गजेन्द्र परिहार, प्र0आर0 142 नरेश यादव, प्र0आर0 15 रघुवीर पाल प्र0आर0 526 जानकीलाल, प्र0आर0 649 प्रमोद वर्मा, प्र0आर0 152 जयकिशन,प्र0आर0 505 श्याम शर्मा, प्र0आर0 686 मनीष पचौरी, प्र0आर0 54 योगेश राठौड, आर0 803 बृजेश जादौन,आर0 853 रविन्द यादव, आर0 948 विजय निगम, की विशेष भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!