Press "Enter" to skip to content

पटाखे फोड़ने बाले बुलेट राजा पर खनियाधाना थाना प्रभारी की कार्यवाही, साइलेंसर निकाल कर किया चालान / Shivpuri News

आए दिन नगर में बुलेट राजा के द्वारा पटाखे फोड़ कर मचाया जा रहा था उत्पाद

इस कार्यवाही के साथ नगर में चल रही बुलेट राजा को दिया थाना प्रभारी ने संदेश


शिवपुरी: खबर खनियाधाना से है. जहां पर खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं एक के बाद एक कार्यवाही देखने को मिल रही है वहीं खनियाधाना थाना प्रभारी ने बुलेट राजा पर कार्यवाही की है जानकारी के अनुसार खनियाधाना नगर में करीब 8 से 10 बुलेट सरपट दौड़ रही है और गली-गली मोहल्ले मोहल्ले में जाकर बुलेट से पटाखे फोड़ कर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा है व बुलेट से पटाखे फोड़ने पर नगर में कई हृदय जैसी बीमारियों से ग्रस्त मरीज भी परेशान हैं इसी को मध्येनजर रखते हुए खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने 1 बुलेट राजा पर कार्यवाही करते हुए बुलेट को जप्त कर चालानी कार्यवाही की है वही बुलेट में लगा पटाखे वाला साइलेंसर भी निकलवा दिया गया है थाना प्रभारी खनियाधाना का कहना है कि कोई भी बुलेट चालक बुलेट से नगर में पटाखे फोड़ता है तो उस पर बड़ी कार्यवाही की जाएगी और किसी भी तरह बक्सा नहीं जाएगा.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!