शिवपुरी: जिले के कोलारस अनुविभाग के कई गांव के इन दिनों किसान जंगली सूअरों के झुंड से परेशान हैं। लगातार जंगली सूअर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों को अपनी फसल की रखवाली के लिए रात रात भर जागना पढ़ रहा हैं। इसके बावजूद कई किसान की फसलों को सूअर चौपट करने में लगे हुए हैं। साथ ही यह जंगली सूअर किसानों पर हमला भी कर देते हैं। ताजा मामला रन्नौद थाना क्षेत्र के लगदा गांव से सामने आया हैं। जहां दो किसानों के खेतों में खड़ी फसल को जंगली सूअर के झुंड ने खराब किया हैं।
जानकारी के मुताबिक, लगदा गांव के रहने वाले किसान धर्मेंद्र लोधी ने तीन बीघा में मूंगफली की फसल की थी। लेकिन बीती रात सूअरों के झुंड ने खेत में खड़ी 1 बीघा की मूंगफली की फसल बर्बाद कर दी। इसी कड़ी में एक अन्य किसान अशोक लोधी ने ढाई बीघा में मक्के की फसल की थी।
यहां जंगली सूअरों ने आधा से एक बीघा के खेत में कड़ी मक्के की फसल को बर्बाद कर दिया। इससे दोनों किसानों को हजारों रुपए का नुकसान हुआ हैं। बता दें कि कोलारस अनु-विभाग के रन्नौद और इंदार थाना क्षेत्र के गांव में पिछले साल से जंगली सूअर किसानों के खेतों में खड़ी फसल को बर्बाद करते हुए आ रहे हैं। इसकी शिकायत फॉरेस्ट विभाग से भी ग्रामीण कर चुके हैं। हालांकि, कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।

जंगली सुअरों के झुंड से परेशान किसान: दो किसानों की फसलों को किया बर्बाद; रातभर जागने को मजबूर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment