शिवपुरी: नरवर पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर कॉम्विग गस्त मे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा.
मगरोनी चौकी प्रभारी जूली तोमर ने बताया की 24 अगस्त को कॉम्विग गस्त के दौरान आरोपी अंकित रावत पुत्र गोविन्द रावत उम्र 20 साल निवासी ग्राम छितरी थाना सीहोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर सूचना परिजनो को दी गई. गिरफ्तार सुदा आरोपी अंकित रावत को माननीय न्यायालय करैरा जे. आर. पर पेश किया गया जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी अँकित रावत को उप जेल करैरा दाखिल किया गया।
यह था मामला
शिवपुरी के सीहोर थाना क्षेत्र से नरवर 12वीं कक्षा की पढ़ाई करने नरवर आई एक छात्रा के साथ छात्रा के भाई के दोस्त ने एक साल तक डरा धमका कर रेप किया। जब छात्रा 12वीं की पढ़ाई पूरी करने बाद अपने गांव पहुंची तो आरोपी के द्वारा उसके साथ गांव के बाहर बुलाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया गया। परेशान छात्रा ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद छात्रा की शिकायत पर नरवर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।
मामले की शुरुवात 2023 में हुई थी जब छात्रा अपने गांव को छोड़कर नरवर के सरकारी स्कूल में 12वीं की पढ़ाई के लिए आई थी। छात्रा नरवर कस्बे में किराए के मकान में रहने लगी थी। इसी दौरान छात्रा के भाई का दोस्त अंकित रावत 12 जुलाई 2023 की रात छात्रा के कमरे पर पहुंच गया था। जहां उसने अवैध पिस्टल दिखाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद अंकित ने छात्रा के साथ कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया।
छात्रा जब अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी कर अपने गांव पहुंची तो अंकित धमकी देकर उसके साथ रेप करता रहा। परेशान छात्रा 22 अगस्त को अपने साथ लगातार हो रही ज्यादती के बारे में परिजनों को बता दिया था। इसकी शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई गई थी। नरवर थाना पुलिस आरोपी अंकित के खिलाफ रेप सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।
सराहनीय भूमिका: निरीक्षक केदार सिहं यादव थाना प्रभारी नरवर, उनि. जूली तोमर, उनि. लक्ष्मण सिहं कुशवाह, उनि. इन्दर सिहं गुर्जर सउनि. नारायण सिहं बंजारा, प्रआर. 692 अजेन्द्र सिहं परिहार, प्रआर, 950 संजय यादव, आर. 944 सचिन यादव आर. 914 अवदेश भारव्दाज, आर. 4018 विक्रम जाट, आर. 743 सुनील रावत आर. 400 परिमाल सिहं आर. 684 अजय गुर्जर आर. 622 दीपक पुरोहित आर.332 देवेन्द्र परिहार, आर. 273 धानुक आर. 483 राघवेन्द्र सिहं तोमर, आर. 49 अजय माझी, आर. 627 धर्मेन्द्र सिहं कुशवाह आर. 952 गौरव जाट आर. चालक 942 राजवहादुर चौकोटिया आर. चालक नवीन शाक्य की भूमिका रही है।






Be First to Comment